Times Chronicle
Details
Additional Info

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में झंडा गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में मुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान लोगों ने ये दावा किया था कि प्रियंका इंडिया किसी फिल्म की वजह से आई है। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि प्रियंका भारत अचानक से किस लिए आई है। दरअसल, अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने प्रियंका आई है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देख आपका दिन बन जाएगा।